छछरौली में बेकाबू डंपर पलटा, अस्पताल की दीवार व खोखे क्षतिग्रस्त

यमुनानगर, 19 अप्रैल (कुलदीप सैनी)- यमुनानगर के छछरौली के तिकोनी मोड़ पर मिट्टी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर सिविल अस्पताल की दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और पास में रखे कई खोखे भी टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ के चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना में प्रभावित दुकानदार इंद्रजीत ने प्रशासन से उनकी रेहड़ी-फड़ी के नुकसान की भरपाई की मांग की है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 
#छछरौली में बेकाबू डंपर पलटा
# अस्पताल की दीवार व खोखे क्षतिग्रस्त