हिसार में JJP नेताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त बवाल
हिसार, 18 अप्रैल - JJP की युवा शाखा के प्रमुख दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में निकाले गए इस मार्च के दौरान, प्रदर्शनकारियों की वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने गेट नंबर 3 के पास स्थित VC ऑफिस में जबरन घुसने की कोशिश की थी।
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में कल शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि JJP नेता दिग्विजय चौटाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी JJP के छात्र संगठन INSO से जुड़े हैं।
हिरासत में लिए गए आरोपियों को हिसार के एक कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले यूनिवर्सिटी में गुरुवार को तब तनाव फैल गया, जब अधिकारियों ने JJP की युवा शाखा को कैंपस के अंदर एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से मना कर दिया, इसके बाद वहां पर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

