बीकेयू ने मंडी में किया तौल कांटो सहित खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण

रादौर, 18 अप्रैल - रादौर अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने आज जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में खरीद प्रक्रिया, उठान व बायोमेट्रिक प्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान तौल कांटों की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। सुभाष गुर्जर ने बताया कि कंप्यूटर कांटों से तुलाई सही हो रही है, लेकिन बायोमेट्रिक प्रणाली को लेकर किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इससे मंडियों में लंबी लाइनें लग रही हैं और किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं उन्होंने उठान व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मंडी में जगह की कमी है और फसलों का उठान धीमा है, जबकि अधिकारियों के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।

 
#बीकेयू ने मंडी में किया तौल कांटो सहित खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण