महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार - अखिलेश यादव

लखनऊ, 19 अप्रैल - समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार और यह भाजपा की बदनीयत की भी हार है। भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपा के मनसूबों को धूल चटा दी। यह भाजपा के खिलाफ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है जिसका प्रतिनिधित्व देश का विपक्ष कर रहा है। 

 
#महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार - अखिलेश यादव