रायबरेली में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अंबारा गांव में फसलें जलकर राख
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) 13 , अप्रैल उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पश्चिम के अंबारा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी फसलें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण हालात काबू में लाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
#रायबरेली
# भीषण आग

