आशा भोसले पंचतत्व में विलीन

दिग्गज गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर खान और विक्की कौशल के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे थे। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में विक्की कौशल के अलावा आमिर खान भी पहुंचे। आमिर बहुत भावुक दिखे। साथ में राज ठाकरे भी मौजूद दिखे। 

बहन उषा मंगेशकर आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर पहुंचीं

दिवंगत आशा भोसले की बहन उषा मंगेशकर गायिका के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचीं।

अनु मलिक भी शमशान भूमि पहुंचे। सुदेश भोसले ने आशा भोसले के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सीएम और डिप्टी सीएम ने पुष्प अर्पित किए।

आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे गायक अनूप जलोटा

आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल पर हिंदी सिनेमा और संगीत जगत की कई हस्तियां पहुंच रही हैं। गायक अनूप जलोटा भी वहां पर पहुंचे। 

 

#आशा भोसले पंचतत्व