आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में 4 बजे होगा
मुंबई:महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
अमिताभ बच्चन बोले- एक युग का अंत
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि यह एक पूरे युग का अंत है। उन्होंने आशा भोसले को अद्भुत, असाधारण और महान शख्सियत बताया और कहा कि उनका जाना बेहद दुखद है।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आशा भोसले ने हर गाने में अपनी आवाज से जान डाल दी। उनकी आवाज ने संगीत को एक नई पहचान दी और वे अपने पीछे अमर संगीत की एक पूरी विरासत छोड़ गई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भले ही उनका शरीर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आत्मा और उनकी आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन काफी भावुक नजर आए।

