तृणमूल, लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई : नरेंद्र मोदी
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल की जनता ने लेफ्ट को निकाला। बड़ी आशा और उमंग के साथ "मां, माटी, मानुष" की बातें सुनकर टीएमसी को मौका दिया, लेकिन सत्ता में आते ही तृणमूल, लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई। लेफ्ट के गुंडे तृणमूल में आ गए। लेफ्ट का सिंडिकेट तृणमूल में आ गया। पहले वोट के लिए लेफ्ट वाले धमकी देते थे, फिर वही गुंडे TMC को वोट देने के लिए धमकी देने लगे। हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन... सबका ठेका TMC ने ले लिया है।"
#नरेंद्र मोदी
#तृणमूल
#मुर्शिदाबाद
# पश्चिम बंगाल

