प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आज राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 1827 में आज ही के दिन जन्मे महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने जाति व्यवस्था और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित प्रमुख सांसदों और गणमान्य व्यक्तियों ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

