अंतिम सफर पर निकलीं आशा ताई
गायिका आशा भोसले अंतिम सफर पर निकल चुकी हैं। फूलों से सजे मोक्ष रथ में उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट की तरफ ले जाया जा रहा है। हर आंख नम है।
उदित नारायण ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
बॉलीवुड पार्श्व गायक उदित नारायण ने आशा भोसले को उनके मुंबई स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फूलों से सजाया गया आशा भोसले का मोक्ष रथ
आशा भोसले के लिए मोक्ष रथ उनके पसंदीदा रंगों के फूलों से सजाया गया है। इस पर उनकी तस्वीरें भी लगी हैं।
#आशा ताई

