पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीम पर हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा के लिए तैनात एक सुरक्षा दल पर अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और चार अन्य कर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।
यह घटना हंगू जिले के थाल थानाक्षेत्र में चपरी वजीरान इलाके में प्रांत में पोलियो रोधी अभियान के पहले दिन घटी।
#पाकिस्तान
# खैबर पख्तूनख्वा

