कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं - अखिलेश यादव

रेवाड़ी (हरियाणा), 20 अप्रैल - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर कहा कि महिला आरक्षण के पक्ष में हम सब हैं। कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। जिस समय महिला आरक्षण पहली बार आया था तो सभी लोगों ने समर्थन से इसे पास किया था और जब सरकार को ये लगा कि कल बहुमत नहीं मिलेगा तो उन्होंने रात में ही इसे एक्ट बना दिया तो महिला आरक्षण तो है लेकिन जो उनकी(भाजपा) साजिश थी, उनके साथियों का जो खूफिया कार्यक्रम चलता है उसका पर्दाफाश हो गया है। कल जब (प्रधानमंत्री का) संबोधन हो रहा था तो उत्तर प्रदेश के बहुत से लोगों को लग रहा था कि प्रधानमंत्री भविष्य में कौन महिला प्रधानमंत्री होंगी, उनका नाम बताएंगे लेकिन संबोधन भी कोरा था और संबोधन में जो उम्मीद थी वो भी खाली रही। महिला आरक्षण से कोई नहीं है... क्योंकि आधी आबादी तो सबकी है। हमारा मानना है कि यदि आप आधी आबादी को सम्मान दे रहे हैं तो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज को भी जोड़ा जाना चाहिए।

 
#कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं - अखिलेश यादव