गाजीपुर की पीड़िता के परिवार से नेताओं को मिलने से रोकने वाले अफसरों पर मामला दर्ज हो : कांग्रेस

 

गाजीपुर , 28 अप्रैल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक लड़की की कथित हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने वाराणसी में रोक दिया, जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि वह और पार्टी के कुछ अन्य नेता सोमवार को गाजीपुर जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें वाराणसी हवाई अड्डे पर रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि गाजीपुर में 15 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी का शव गंगा नदी में मिला था। परिजनों ने यौन उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

#कांग्रेस