भाजपा मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 4 मई - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी पार्टी 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। असम में मिली प्रचंड जीत और बंगाल में मजबूत बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया।

 
#भाजपा मुख्यालय
# अमित शाह