कमल खिलेगा और अंधेरा छंटेगा, बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू

पश्चिम बंगाल, 4 मई- बंगाल में सामने आए विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। असम में भी बीजेपी की जीत के जश्न की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। वहीं कोलकाता में भाजपा के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, 'आज वाजपेयी जी की वो पंक्तियां याद आ रही हैं कि सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और अंधेरा छंटेगा। आज बंगाल का अंधेरा छंट गया है।'

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आते ही वहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सामने आ रहे चुनावी नतीजों के तहत बंगाल में भगवा परचम लहराने को तैयार है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

#BJP
# बीजेपी
# Narendra Modi
# पश्चिम बंगाल