बंगाल में BJP की गूंज, शाम को कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली, 4 मई- पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों से विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिनमें बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां एक तरफ असम में बीजेपी सरकार की वापसी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार पीछे चल रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। खबरों के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम में आगे चल रही है।
बीजेपी ने असम में 95 सीटों पर और पश्चिम बंगाल में 165 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं बंगाल के नतीजों पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "BJP ने इतिहास रच दिया है... आज, BJP (बंगाल में) सरकार बनाने जा रही है... वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, वे घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही थीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और ममता बनर्जी को उम्मीद थी कि 15 साल के शासन के बाद उन्हें एक और मौका मिलेगा, लेकिन अब उनके पास घर पर रहने का मौका है। BJP बंगाल को एक स्थिर नेतृत्व, एक प्रगतिशील सरकार देगी।"
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'थोड़ा इंतजार कीजिए। अभी बहुत जल्दी है। स्थिति रात 11-12 बजे तक ही स्पष्ट होनी शुरू होगी, हालात तब भी बदल सकते हैं। लोकतंत्र की जीत होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम उन कई राज्यों में जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे चुनाव लड़ रहे हैं और जहां हमारी स्थिति मजबूत है।'

