बंगाल में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK मार रही बाजी
नई दिल्ली, 4 अप्रैल- चुनाव आयोग के दिए गए डेटा के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे तक सामने आए ट्रेंड्स में बंगाल में BJP आगे चल रही है। BJP 135 सीटों पर और TMC 107 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK 84 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 54 सीटों पर आगे चल रही है। AIADMK ने भी रफ्तार पकड़ ली है और 60 सीटों पर आगे चल रही है।
केरल में UDF ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है और 83 सीटों पर आगे चल रही है। LDF 54 सीटों पर आगे चल रही है। BJP 2 सीटों पर आगे चल रही है। असम में BJP तेजी से जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ रही है। BJP 80 सीटों पर और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है।
पुडुचेरी में NDA 22 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
#बंगाल में BJP आगे
# तमिलनाडु में TVK मार रही बाजी

