Kerala Election Results 2026: कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन का धमाका
केरल, 4 मई - केरल विधानसभा चुनाव 2026 के ताज़ा रुझान सामने आए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती 45 मिनट के वोटों की गिनती में UDF गठबंधन आगे निकलता जा रहा है। चुनाव के नतीजों पर खुशी जताते हुए कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "हमने 89 का आंकड़ा पार कर लिया है, 100 सीटों से बस 11 सीटें कम हैं। यह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज़्यादा है। केरल की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को ज़बरदस्त जीत दिलाई है। यह उत्साह, जोश और गर्व का पल है। हम केरल की जनता के आभारी हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF कितनी बुरी तरह नाकाम रहा है और सत्ता-विरोधी लहर (anti-incumbency factor) ने कितनी असरदार तरीके से काम किया है।"
बता दें कि राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 71 सीटों जरूरी होती है। आज सामने आ जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश चुना है।

