मैं लोगों से शांति बनाए रखने की रिक्वेस्ट करता हूं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल
कोलकाता 4 मई- चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है, "मिली VVPAT पर्चियों की जांच की जाएगी। ये मॉक पोल पर्चियां हैं... इसकी जांच की जाएगी, मिली इन पर्चियों का चुनाव से कोई कनेक्शन नहीं है..."
आपको बता दें कि वोटिंग से एक दिन पहले, मध्यमग्राम विधानसभा की इच्छापुर नीलगंज पंचायत के सुभाषनगर में नोपारा विधानसभा के बूथ नंबर 29 से कथित तौर पर VVPAT पर्चियां मिली थीं।
पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है, "मैंने DM को निर्देश दिया है कि आज विजय जुलूस के लिए कोई परमिशन न दी जाए। कल से परमिशन दी जाएगी।
हमारी कोशिश शांति बनाए रखने की है... यह पहली बार है कि चुनाव के दौरान और आज वोटों की गिनती के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की रिक्वेस्ट करता हूं।

