सोलन:काँग्रेस के 7 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
सोलन,29 अपैल काँग्रेस के 7 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, वार्ड 7 में उतरे काँग्रेस के बागी, तीन वार्डों के उम्मीदवार घोषित होना बाकी Ward 1 , अर्चना ठाकुर.Ward - 4 संगीता ठाकुर,Ward - 7 पूजा तनवर,Ward - 10 अंकुश सूद,Ward - 13 नरेंद्र नीटू । नगर निगम सोलन के चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सत्तासीन होने के लिए दावपेच खेल रही है लगातार टिकटो को लेकर मंत्रणा की जा रही है। सरकार की ओर से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी नगर निगम चुनाव को लेकर पूरी नजर बनाए हुए हैं। बीते कल जहां कांग्रेस पार्टी ने 10 नामों की सूची जारी की। इससे पहले एक नाम वार्ड नंबर 11 से हेमा शर्मा का काँग्रेस ने जारी किया था। वही आज तीन और वार्डों की सूची कांग्रेस ने निकाली है जिनमे वार्ड नं 2 से सुनील कुमार साहनी, वार्ड नं 3 से रजत थापा और वार्ड नं 8 से पूनम ग्रोवर का नाम शामिल है। अभी वार्ड नं 5,6 और 12 से काँग्रेस उम्मीदवारों के नाम आना बाकी है।आज कांग्रेस की ओर से नगर निगम सोलन में वार्ड नंबर 1 से अर्चना ठाकुर, वार्ड नंबर 4 से संगीता ठाकुर, वार्ड नंबर 10 से अंकुश सूद, वार्ड नंबर 13 से नरेंद्र नीटू, वार्ड नंबर 14 से सुलक्षणा, और वार्ड नंबर 17 से अरुणा ठाकुर ने नामांकन भरा है। वहीं वार्ड नंबर 7 में पूजा तनवर और कांग्रेस के बागी रविंद्र कंवर पाल ने अपना नामांकन भरा है।वार्ड नं 1 से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना ठाकुर का कहना है कि उनके वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या ज्यादा है जिसमे वे सुधार लाना चाहती है, वही एम्बुलेंस रोड और पानी की समस्या भी यहां पर हैं। संगीता ठाकुर ने वार्ड नंबर 4 की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर कुछ जगहों पर एम्बुलेंस रोड न होना और कूड़े की समस्या ज्यादा है जिसमें वह सुधार करना चाहेगी। वार्ड नंबर 7 पूजा तनवर ने कहा कि इस वार्ड में सीवरेज की एक बहुत बड़ी समस्या है जिसमें उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में भी कार्य किया है लेकिन उसमें सुधार करने की आवश्यकता है जिसके लिए वे कार्य करेगी। वार्ड नंबर 10 से अंकुश सूद का कहना है कि पिछले टर्नओवर में उनकी धर्मपत्नी ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिला सुरक्षा, पानी की समस्या में सुधार किया है लेकिन यहां पर बच्चों के लिए पार्क बनाने की योजना भविष्य में तैयार की जाएगी।

