हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश, मौसम विभाग ने पांच मई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया

 

शिमला  , 29 अप्रैल  हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में पांच मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।शिमला मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम से शिमला जिले के सराहन में सबसे अधिक 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मनाली में 15 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 5.8 मिमी, कांगड़ा में 5.1 मिमी, कसौली और मंडी में 5-5 मिमी, गुलेर में 4.6 मिमी, भुंतर और पच्छाद में 4.4-4.4 मिमी, सुंदरनगर में 4 मिमी, शिमला में 3.8 मिमी, सोलन में 2.2 मिमी और कल्पा में 2 मिमी बारिश हुई। कांगड़ा और मुरारी देवी क्षेत्र में गरज के साथ बौछारें पड़ीं और बिजली भी कड़की।

#हिमाचल प्रदेश