हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक पर CM सुक्खू का ब्यान 

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 30 अप्रैल - नगर निगम उम्मीदवारों को फाइनल करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक पर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पालमपुर में हमने सभी काउंसलर के प्रत्याशियों की घोषणा की है मंडी में भी 10 काउंसलर के प्रत्याशियों की घोषणा की है बाकी  की रिपोर्ट बनाई जा रही है। कल तक उनकी भी घोषणा की कर दी जाएगी। धर्मशाला में हमारे दो वार्ड पेंडिंग हैं और 15 वार्डों की घोषणा कर दी गई है। नगर निगम के जो चुनाव होंगे वो चुनाव चिन्ह पर होंगे और प्रत्येक विधानसभा के चुनाव चिन्ह पर होंगे। जल्दी ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी और 17 मई को इसकी वोटिंग है और वोटिंग के बाद जो पंचायत चुनाव है उसमें कांग्रेस पार्टी सीधे तोर पर हिस्सा नहीं ले रही है लेकिन हमारे मानना है कि जनता जानती है कि सरकार ने प्रदेश के हित में कार्य किया है।

 
#हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक पर CM सुक्खू का ब्यान