बंगाल में बनेगी डबल इंजन की सरकार - सीएम धामी
देहरादून, 30 अप्रैल - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार से बंगाल में वहां की सरकार की खिलाफ जन आक्रोश है, TMC और TMC सिंडीकेट के खिलाफ लोगों में परिवर्तन की लहर थी, यह एग्जिट पोल में भी नज़र आई है। जब मतगणना होगी तो वहां जबल इंजन की सरकार बनेगी। जहां भी चुनाव हो रहे हैं, हर राज्य में लोग डबल इंजन सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बंगाल में भी डबल इंजन सरकार बनेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है, देश भर से सनातनी यहां आना चाहते हैं। इसके अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। एक हफ्ते में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। हमारा प्रयास है कि हर यात्री अच्छा अनुभव लेकर जाएं, हर बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

