उत्तराखंड :10वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोपाल बने टॉपर


नैनीताल ,उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।

10वीं में अक्षत गोपाल ने किया प्रदेश में टॉप
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  एक दृष्टि में कुल सम्मिलित परीक्षार्थियों में 92.10% छात्र पास हुए हैं। बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा, जबकि बालकों का 88.03 फीसदी। कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 सम्मिलित हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए।

परिणामों की घोषणा के बाद सफल छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। यह परिणाम छात्रों के आगे की शिक्षा और कॅरिअर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

#उत्तराखंड