रामनगर में गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा



*गैस प्रबंधक से तीखी झड़प,सिलेंडर ब्लैक में बेचने के लगाए आरोप
रामनगर,22मार्च उत्तराखंड के रामनगर में लगातार गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है तथा डीएसी कोड आने के बाद भी महीनो तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है,जिसको लेकर आज रविवार को कई उपभोक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही गैस प्रबंधक दीपक कुमार आर्य का घेराव किया।
    इस दौरान उपभोक्ताओं एवं गैस प्रबंधक के बीच तीखी झड़प भी हुई, उपभोक्ताओं का कहना था कि आज 1 महीने से अधिक का समय हो गया है डीएसी कोड आने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है,उनका आरोप था कि उनके इलाके में गैस की गाड़ी आ रही है, लेकिन गैस वितरण कर रहे  कर्मचारी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कर रहे हैं और अगर वह गोदाम पर आ रहे हैं तो उन्हें वहां से भी वापस कर दिया जा रहा है।
       वही मुस्लिम समाज से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि कल ईद के पर्व के दिन सिलेंडर न होने के कारण उन्होंने अपने त्यौहार पर बनाए जाने वाले खाने को चूल्हे पर बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा, तो वही एक वृद्ध का कहना था कि पिछले करीब 6 दिन से वह सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहा है लेकिन उन्हें वापस निराश होकर घर लौटना पड़ा है ,सिलेंडर न मिलने के कारण एक वृद्ध  का कहना था कि वह अब होटल से खाना लाकर अपने बच्चों को खिला रहा है।
      उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालको  एवं गैस वितरण के कार्य में लगे कर्मचारियों पर सिलेंडर 1700 से 18 सो रुपए तक ब्लैक में बेचने के भी आरोप लगाए हैं उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं हुई तो वह एजेंसी में ताला लगाने के लिए मजबूर होंगे, तो वही मामले में गैस प्रबंधक दीपक कुमार आर्य ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है तथा वर्तमान में नगर के हर इलाके में रोस्टर के माध्यम से सिलेंडर सप्लाई किया जा रहे हैं।
     उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ,साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इसकी जांच कराई जाएगी तथा इसमें जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सं सैनी
वार्ता
नननन

#उत्तराखंड गैस किल्लत