चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

देहरादून, 6 मार्च - चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जबकि 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।  उत्तराखंड सरकार ने यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड से कर सकते हैं।
 
उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। श्रीहेमकुण्ड साहिब की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। 

चार धाम यात्रा भारतीय धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी के चलते हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए निकलते हैं। ऐसे में सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से यात्री अपने यात्रा कार्यक्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं, साथ ही भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। इससे प्रशासन को भी यात्रियों की संख्या और मार्ग की जानकारी मिलती है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनती है। 

अगर आप इस साल चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना न भूलें। आज से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आरंभ भी हो गया है। यहां हम आपको पूरी गाइड दे रहे हैं कि कैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, जरूरी दस्तावेज क्या हैं, और यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें।

#चारधाम यात्रा
# ऑनलाइन
# रजिस्ट्रेशन