पंचकूला : पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (उमा कपिल) - पंचकूला नगर निगम की पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है। सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कौर अहलूवालिया जल्द ही BJP में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे।

 
#पंचकूला
#पूर्व मेयर उपेंद्र कौर