कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने NIT प्रशासन का पुतला फूंका


कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल - कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आज NIT गेट के समक्ष NIT प्रशासन का पुतला फूंका, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो,उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई है 
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र अपने हाथों में NIT प्रशासन के खिलाफ लिखे नारों के पोस्टर लिए खड़े रहे इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक NIT प्रबंधन से बातचीत की बाद में चेतावनी दी यदि इस मामले की CBI जांच नहीं होती और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्य नहीं की गई तो नेशनल स्टूडेंट ऑफ यूनियन ऑफ इंडिया प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी 

#एनएसयूआई
# NIT प्रशासन