जापान ने हथियारों के निर्यात  से प्रतिबंध हटाये




टोक्यो, 21 अप्रैल (स्पूतनिक) जापान की सरकार ने अपने हथियार निर्यात नियमों में संशोधन किया है, जिसके तहत हथियारों के निर्यात पर लगायी गयी पाबंदी को हटा लिया गया है।   
यह जानकारी मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव मिनोरू किहारा ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा, Þआज, मंत्रिमंडल की बैठक में हथियार निर्यात के तीन सिद्धांतों में से कुछ में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। ये निर्णय हमारे देश के आसपास तेजी से बदलती सुरक्षा स्थिति में जापान की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। हमारे देश और इस क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए हथियार निर्यात को बढ़ावा देना और सहयोगी देशों की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना आवश्यक है। 
उन्होंने कहा कि हथियार निर्यात जापान के रक्षा उद्योग को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा,  (अन्य देशों को) हथियारों के हस्तांतरण को बढ़ावा देने से रक्षा उद्योग और तकनीकी आधार मजबूत होगा, जो स्व-रक्षा बलों की युद्धक क्षमता को समर्थन देता है।Þ उन्होंने कहा कि जापान शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखेगा।

#जापान
#हथियार
#निर्यात