ओडिशा: राष्ट्रपति मुर्मू ने राउरकेला में 158 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया   

    
     राउरकेला, 21 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में लगभग 158 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।      इन परियोजनाओं में एक तारामंडल और विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र, एक जनजातीय संग्रहालय और एक मनोरंजन पार्क शामिल हैं।     स्टील सिटी कहलाने वाले राउरकेला की एक दिवसीय यात्रा पर आईं मुर्मू का झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साई (वीएसएस) हवाई अड्डे पर राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वागत किया।     राउरकेला पहुंचने पर राष्ट्रपति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और छात्रों से बातचीत की।      जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर राउरकेला और पास के झारसुगुड़ा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।     उन्होंने यह भी बताया कि झारसुगुड़ा प्रशासन ने पूरे जिले में'नो-फ्लाई जोनÓऔर'नो-ड्रोन जोनÓलागू कर दिया है।     

#ओडिशा: राष्ट्रपति मुर्मू