बीजेपी हर सीजन में नई समस्या खड़ी करती है:सांसद वरुण मुलाना
*सांसद वरुण मुलाना ने बीजेपी पर बोला हमला
यमुनानगर, 23 अप्रैल यमुनानगर ज़िले की छछरौली नई अनाज मंडी में किसानों का दर्द समझने के लिए पहुंचे अंबाला से सांसद वरुण मुलाना ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। मुलाना ने आरोप लगाया कि बीजेपी हर सीजन में नई समस्या खड़ी करती है, यहां तक कि जहां उसकी सरकार नहीं होती, वहां भी हालात बिगाड़े देते हैं।
उन्होंने ई-पोर्टल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ऑनलाइन आवेदन लेती है, लेकिन फैसले अब भी कागजी फाइलों पर होते है आखिर ये दोहरी नीति क्यों? मुलाना ने सरकार की कार्यशैली को दोहरी नीति करार देते हुए कहा कि एक तरफ जनता से ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं, वहीं फैसले ऑफलाइन फाइलों पर लिए जाते हैं। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

