सीएम धामी ने ‘ड्रग-फ्री उत्तराखंड के लिए अवेयरनेस रन’ पहल में लिया हिस्सा 

हल्द्वानी (उत्तराखंड), 12 अप्रैल - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ड्रग-फ्री उत्तराखंड के लिए अवेयरनेस रन’ पहल में हिस्सा लिया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी बहने और बेटियां बड़ी संख्या में यहां आई हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा हलद्वानी नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो रहा है। उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और ऊर्जावान युवाशक्ति के लिए पूरे देश में पहचाना जाता है। आज की यह दौड़ केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की गूंज है। 

 
#सीएम धामी
# उत्तराखंड