उत्तराखंड: फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत
देहरादून (उत्तराखंड), 30 मार्च - SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि आज सुबह हमें थाना राजपुर क्षेत्र में रोड रेज के दौरान फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। फायरिंग में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले में जब एक पब के CCTV की जांच की तो यह बात प्रकाश में आई कि 29 मार्च की रात को बिल में ज्यादा पैसे को लेकर इनके बीच(दोनों पक्षों) में झगड़ा हुआ था और क्लब के लोगों ने इनके(दूसरे पक्ष) साथ मारपीट की थी और उसी का बदला लेने में यह घटना हुई...इसमें दोनों पक्षों को दोषी माना गया है...इसमें जो भी लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें क्लब के मालिक संदीप को और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है और उसके 3 साथी फरार हैं, उनको भी हम जल्द पकड़ लेंगे। घटना में शामिल दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं। क्लब को सील कर दिया गया है।

