IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

गुवाहाटी, 30 मार्च- IPL के 19वें सीजन में MS धोनी के बिना खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत हार से हुई। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया। RR ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में बॉलिंग करने का फैसला किया। CSK 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। RR ने 12.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई, वे 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। बॉलिंग में रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा 43 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए।

 
#IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया