CM धामी ने ‘उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव’ का किया उद्घाटन
देहरादून, 25 मार्च - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "... हमने प्रदेश में सख्त धर्मांतरण कानून लागू करने का काम किया है। हमने दंगा रोकने का कानून बनाया और पूरे देश में हम सबसे पहले समान नागरिक संहिता का कानून लेकर आए थे। आज गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित कर दिया है।
#CM धामी

