शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे और रुपया 95 पार
नई दिल्ली, 30 अप्रैल - कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी निधियों की निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 959.22 (-1.23%) अंकों तक टूट गया और 76,537.14 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी -285.66 (-1.18%) अंक कमजोर होकर 23,892.00 के स्तर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.07 पर आ गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स या इंडिया वीआईएक्स 4.90 चढ़कर 18.29 पर पहुंच गया।
क्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को बाजार से 2,468.42 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी की निकासी की। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार भारतीय इक्विटी और डेट (जिसका प्रतिफल बुधवार को 7 प्रतिशत तक पहुंच गया था) की बिक्री कर रहे हैं और वे लगातार डॉलर के खरीदार बने हुए हैं।

