‘फिल्लौरी’ एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने रचाई शादी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल - साउथ और हिंदी फिल्मों में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इंटिमेट सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जहां एक्ट्रेस ने सादगी भरे अंदाज में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
मेहरीन की शादी काफी निजी रखी गई थी, इसलिए ज्यादा लोगों को पहले से जानकारी नहीं थी। जैसे ही वेडिंग फोटोज सामने आईं, फैंस हैरान रह गए और उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। तस्वीरों में खुशियों से भरा माहौल और करीबी लोगों की मौजूदगी साफ नजर आई। 

 
#मेहरीन पीरजादा