खाड़ी में बढ़ा तनाव, ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल - ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने खाड़ी क्षेत्र, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी नाकेबंदी और समुद्री कार्रवाई जारी रखी, तो उसे निर्णायक जवाब दिया जाएगा। यह बयान ईरान के शीर्ष सैन्य कमांड खातम अल-अनबिया मुख्यालय की ओर से आया है। ईरान ने कहा कि उसकी सेना पहले से ज्यादा मजबूत और तैयार है और वह अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिकी नौसेना की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने अब तक कई जहाजों को रोक या वापस भेजा है। हाल ही में एक अमेरिकी युद्धपोत ने एक ईरानी जहाज को भी रोका। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के लिए बेहद अहम रास्ता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन होता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक चिंता का कारण बन गया है।
 

  

 
#खाड़ी में बढ़ा तनाव
# ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी