इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट, पाकिस्तान किनारे
इस्लामाबाद, 25 अप्रैल - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत अब संकट में पड़ती दिख रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ईरान अभी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने को तैयार नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने साफ कहा है कि बातचीत तभी होगी जब अमेरिका पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाएगा। यही शर्त वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बन गई है।
इस बीच, पाकिस्तान ने इस बैठक के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और इस्लामाबाद के रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है। लेकिन असली पक्षकारों के पीछे हटने से पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों को झटका लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह वार्ता नहीं होती, तो पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा।

