चार देशों के डिप्लोमैट्स ने राष्ट्रपति मुर्मु को सौंपे अपने क्रेडेंशियल
नई दिल्ली, 23 अप्रैल - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को चार देशों के डिप्लोमैट का क्रेडेंशियल स्वीकार किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित क्रेडेंशियल प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कांगो और नामीबिया समेत चार देशों के डिप्लोमैट्स ने अपना पहचान पत्र राष्ट्रपति को सौंपा।
जिन डिप्लोमैट्स ने क्रेडेंशियल राष्ट्रपति मुर्मु को सौंपे, उनमें लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथाया जायवोंग, कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत एमिली अयाजी मुशोबेक्वा, नामीबिया रिपब्लिक के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याजो तुकुहुपवेले (रिटायर्ड) और गिनी-बिसाऊ रिपब्लिक के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो के नाम शामिल हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति कार्यालय ने लिखा, "राष्ट्रपति भवन में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथाया जायवोंग, कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत एमिली अयाजी मुशोबेक्वा, नामीबिया रिपब्लिक के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याजो तुकुहुपवेले (रिटायर्ड) और गिनी-बिसाऊ रिपब्लिक के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो की तरफ से दिए गए परिचय पत्र को स्वीकार किया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित क्रेडेंशियल प्रेजेंटेशन सेरेमनी, भारत में अपने-अपने देशों को प्रतिनिधित्व करने के लिए राजदूतों को आधिकारिक मान्यता देती है।

