दिल्ली के नरेला में फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर काबू पाने में जुटीं
नई दिल्ली, 26 अप्रैल - दिल्ली के नरेला में एक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नरेला में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह 9.45 बजे लगी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#दिल्ली
# नरेला
# फैक्टरी
# आग

