दिल्ली के करोल बाग में फायरिंग की घटना से हड़कंप, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

 

दिल्ली  24 , अप्रैल  राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कालका दास चौक के पास फायरिंग की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। फायरिंग की इस घटना के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 
#दिल्ली के करोल बाग