पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी 

कोलकाता, चेन्नई, 23 अप्रैल- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। पहले फेज़ में बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 9 बजे तक बंगाल में 19% और तमिलनाडु में 18% वोटरों ने वोट डाला।

बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज़्यादा है। तमिलनाडु में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है। चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय ने वोट डाला। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गई, जिससे पोलिंग बूथ के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। चुनाव आयोग वेबकास्टिंग (लाइव मॉनिटरिंग) के ज़रिए पोलिंग बूथ पर नज़र रख रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों के लिए दूसरे फेज़ में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 
#पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी