जालंधर के गढ़ा इलाके में  कबाड़ के गोदाम में लगी आग 


जालंधर, 23 अप्रैल - जालंधर के गढ़ा इलाके के गुरु दिवान नगर में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई और तेज गर्म हवाओं के गर्म आग में भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

इलाके के लोगों ने बताया कि रिहायशी इलाके में कूड़े के गोदाम को हटाने के लिए उन्होंने कई बार पहले भी नगर निगम को शिकायत दी थी कि कूड़े के गोदाम के कारण आस पास के लोगों को दुर्गंध आ रही है और साँस लेने में दिक़्क़त होती है। उन्होंने कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आगे बढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया और टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

#जालंधर
# गोदाम