जालंधर में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई,60 पेटी अवैध शराब बरामद
जालंधर , 23 अप्रैल - जालंधर में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई हुई है। एक्साइज विभाग और पुलिस की टीम ने राजू जूस कॉर्नर के मालिक राजू चौहान के घर और दुकान पर छापा मारा है ।दुकान और घर में बने गुप्त बेसमेंट से मिली करीब 60 पेटी अवैध शराब बरामद की है । मुख्य आरोपी राजू चौहान और साथी दीपक को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।घर में शीशे के पीछे गुप्त अंडरग्राउंड बेसमेंट बनाया हुआ था ।पुलिस ने FIR दर्ज करकार्रवाई शुरू की है।
#जालंधर
# एक्साइज विभाग

