जालंधर में एक प्राइवेट बैंक से दिनदहाड़े लाखों की लूट
जालंधर, 6 अप्रैल- जालंधर में एक प्राइवेट बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकाबपोश लुटेरे स्कूटर पर आए थे। लुटेरे बैंक में घुसे और बंदूक की नोक पर लूटपाट की। पुलिस ने केस दर्ज किया और फिर लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 7 लाख रुपये लूटने की आशंका है। बैंक से बाहर निकलते लुटेरों का CCTV फुटेज सामने आया है।
#जालंधर में एक प्राइवेट बैंक से दिनदहाड़े लाखों की लूट

