रुद्रप्रयाग:केदारनाथ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमों की तैनाती

 

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) 24 , अप्रैल  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमों की तैनाती की जा रही है, साथ ही अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी में रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

 
#रुद्रप्रयाग.केदारनाथ यात्रा