प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की
नई दिल्ली, 24 अप्रैल- बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद, दूसरे चरण के प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की. इस दौरान उन्होंने नाविकों से मुलाकात की और उनकी मेहनत को सलाम कहा. प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का एक विशेष स्थान है, और यह बंगाल की आत्मा में बहती है.
प्रधानमंत्री ने बोट राइड की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि गंगा हर बंगाली के लिए बहुत खास जगह रखती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। हुगली के किनारे, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली समाज की खुशहाली के लिए अपना संकल्प दोहराया।

