प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को जाएंगे कर्नाटक 

नई दिल्ली, 14 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे, प्रधानमंत्री मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा जी के साथ मिलकर “सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम” नाम की किताब भी रिलीज़ करेंगे।

 
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को जाएंगे कर्नाटक