नाव हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली, 10 अप्रैल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके मथुरा नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुए हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को मदद दे रहा है।
#नाव
# PM मोदी

